मांसाहारी भोजन बांट दिया ध्वजारोहण के बाद, जिला अस्पताल में विवाद शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । स्वतंत्रता दिवस के दिन गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में एक बड़ी अनियमितता सामने आई है. जहां शासन-प्रशासन द्वारा मांस मदिरा के उपयोग को लेकर गाइडलाइन जारी करने के बावजूद मरीजों और उनके परिजनों को अनाधिकृत रूप से मांसाहारी भोजन परोसा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक अस्पताल के बाहर मुर्गा और चावल (भात) वितरित करते नजर आ रहे हैं. सावन के महीने में सरकारी जिला अस्पताल में मुर्गा भात बांटने की जानकारी बजरंग दल को हुई तो दल के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएचओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज करवाई. इस दौरान जिला बजरंग दल संयोजक आयुष पाण्डेय ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि सवान का महीना चल रहा है और आज एकादशी के आलावा सवतंत्रता दिवस का भी दिन है, ऐसे समय में अस्पताल में मांसाहारी भोजन का वितरण निंदनीय है. इससे हिन्दुओं की भावनाएं आहात हुई है और हम ऐसा कृत्य करने वाले लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते है.

RO No. 13467/11