
सुकमा। जि़ला मुख्यालय से महज़ 5 किमी दूर दंतेवाड़ा स्टेट हाईवे गोलगुडा ग्राम में माओवादियों ने पर्चे पम्पलेट फेंके हैं। पुलिस को मिले इन पर्चों में उन्होंने चुनाव बहिष्कार की अपील की है। दूसरी ओर बीजापुर जिले के इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ सुबह से जारी है। दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है। इस मुठभेड़ में एक बड़े नक्सली नेता के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं मुठभेड़ स्थल से ्र्य47 बरामद होने की खबर सामने आई है। मिली सूचना के मुताबिक जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है।

























