माता-पिता के समान पेड़-पौधे प्रदान करते हैं संरक्षण

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड के ग्राम मेऊ में पामगढ़ विधायक एवं कलेक्टर द्वारा बुधवार 10 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ पौधारोपण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षणको लेकर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसादअधिकारी ने शपथ भी दिलाई। विधायक श्रीमतीविधायक एवं कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ लगाए पौधे शेषराज हरबंश ने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता हमें संरक्षण देते हैं उसी प्रकार पेड़ भी हमें संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नामकी इस लाईन में बहुत गहराई छुपी हुई है और हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पेड़ जरूर लगाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि एक पेड़ मां के नामअभियान के माध्यम से सभी नागरिक पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे जरूर लगाएं। इस दौरान कैच द रैन के तहत नारी शक्ति से जल शक्ति थीम के अंतर्गत जल संरक्षण के क्षेत्र में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक श्रीमती शेष राज हरबंश, जनपद अध्यक्ष कल्याणी यादव, सरपंच श्रीमती ज्योति बंजारे, कलेक्टर आकाश छिकारा, वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे, स्व सहायता समूह की महिलाएं, स्काउड गाईड, स्कूली विद्यार्थियों सहित उपस्थित नागरिकों ने एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ पौधे लगाए।
13 को जांजगीर एवं 14 को चांपा में रवाना होगी हरियाली रथ जिले में नि शुल्क पौधा वितरण हेतु हरियाली प्रसार रथ शनिवार 13 जुलाई एवं रविवार 14 जुलाई को रवाना किया जाएगा। 13 जुलाई जांजगीर के कलेक्टोरेट से रथ रवाना होगा। हरियाली प्रसार रथ जांजगीर द्वारा बीटी आई चौक, कचहरी चौक, नेताजी चौक, शारदा चौक, स्टेशन चौक नेला जांजगीर, गांधी चौक भीमा तालाब जांजगीर में 30- 30 मीनट नि शुल्क पौधा वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार हरियाली प्रसार रथ द्वारा चांपा में 14 जुलाई को बेरियल चौक चांपा से थाना चौक, परशुराम चौक, लायंस चौक, बरपाली चौक, स्टेशन चौक, मोदी चौक, सदर बाजार, कदम चौक, राजा पारा चौक कसेर चौक पर वितरण किया जाएगा।

RO No. 13467/11