
सूरजपुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक मानसिक रूप से बीमार युवक का हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिस और लोगो की तमाम कोशिश के बावजूद हंगामा मचा रहे युवक ने छठ घाट स्थित पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के पश्चात उसे रायपुर ले जाया गया। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कलुआ चौक में विवाद के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मानसिक रूप से बीमार कार चालक को कोतवाली ले आई थी। पुलिस ने कोतवाली परिसर में युवक को बैठाकर मेडिकल टीम बुलाई। मेडिकल टीम को देखते ही युवक हाथ में राड लेकर परिसर से भाग निकला।




























