मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा । टीसीएल कालेज जांजगीर के मनोविज्ञान विभाग में राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि सामाजिक और मानसिक समस्याओं का सही समय पर पहचान कर समाधान प्राप्त कर सकें। प्रो. वरिष्ठ बृजेश प्राध्यापक बर्मन, डा. प्रो. एसके आरके मधुकर चंद्रा, प्रो. आरके दुबे, पूनम थवाईत, रोहित, रेश्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम में यह बताया गया कि जीवन शैली और जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर ध्यान केंद्रित कर कैसे अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. एमएम तिग्गा ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां टेलीमानस सेल के टोल फ्री नंबर 14416 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे इस पर काल कर अपने मानसिक स्थिति और समस्या की जानकारी देकर परामर्श ले सकते हैं। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है। इस दौरान मनोविज्ञान के छात्र-छात्रा बड़ी संख्या मनोविज्ञान विभाग कॉलेज, जंग सरकार योलजी पीएस मैप कैमरा में उपस्थित थे।
आश्रम का भ्रमण आज मनोविज्ञान के विद्यार्थी 19 फरवरी को खोखरा में देव सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का भ्रमण करेंगे और वहां रह रहे लोगों सेचर्चा कर उनकी मानसिक व सामाजिक स्थिति की जानकारी लेंगे।

RO No. 13467/11