
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ स्टाइलिश अदाओं और ड्रेसिंग सेंस का भी लोगों पर खूब चलाया है. आज मानुषी के चाहने वाले उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में मानुषी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक्स शेयर करती रहती हैं. अब फिर से उन्होंने अपनी अदाओं से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
मानुषी ने कुछ देर पहले है इंस्टाग्राम पर अपने अलग-अलग पिंक लुक्स शेयर किए हैं. पहले दो फोटोज में उन्हें प्लाजो, ब्रालेट और ब्लेजर पहने हुए देखा जा रहा है.
वहीं, तीसरी फोटो में वह क्लोजअप पोज दे रही है. एक और तस्वीर में उन्हें पिंक गाउन पहने देखा जा रहा है. वहीं, एक और तस्वीर में मानुषी बाथरूम में मिरर सेल्फी क्लिक करती दिख रही हैं.
मानुषी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है. उन्होंने यहां सटल बेस के साथ न्यूड लिप्स और शिमरी न्यूड आई मेकअप किया है. एक्ट्रेस ने इस लुक्स अपने बालों को ओपन रखा है. हर फोटो में मानुषी बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिख रही हैं. अब फैंस के बीच उनके ये नया लुक काफी पसंद किया जा रहा है.
मानुषी छिल्लर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं. जल्द ही एक्ट्रेस ऑप्रेशन वैलेन्टाइन, बड़े मियां छोटे मियां और तेहरान जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं.





















