पटना। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम मंगलवार को एक और नया इतिहास बन गया। नीतीश समेत 11 नव निर्वाचितों सदस्यों ने विधान परिषद सदस्य पद की शपथ ली है। विधान परिषद के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर सभी को शपथ दिलाई। वहीं, इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी उपस्थित थे। द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं खालिद अनवर। भाजपा से मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता एवं अनामिका सिंह पटेल ने शपथ ली।राजद से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर एवं फैसल अली को शपथ दिलाई गई। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन के अलावा भाकपा माले की शशि यादव ने शपथ ली।