
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। #WATCH मैं सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं.
#WATCH मैं सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं…: चंद्रमा पर #Chandrayaan3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/fnEu6vYUAI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। –