
नईदिल्ली, 06 दिसम्बर । हिंदी बेल्ट के राज्यों में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद विपक्ष दलों में हड़कंप की स्थिति है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी का सामना करने के लिए बनाए गए ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र गठबंधन की भी हालत खस्ता नजर आ रही है। नीतीश कुमार ने पटना में मीडिया से कहा कि बुखार के कारण मैं आज की बैठक में जाने में असमर्थ था। विरोधी मेरे बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं सिर्फ विपक्ष की एकता के लिए प्रयास कर रहा हूं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री बनने में भी सक्षम हैं। उन्होंने राज्य विधानसभा और विधान परिषद में जो टिप्पणी की, उससे उन्होंने अपनी सद्भावना खो दी है। वह प्रधानमंत्री तो क्या, मुख्यमंत्री बनने के भी लायक नहीं हैं। इश बीच, इंडिया ब्लॉक के पीएम चेहरे पर शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, बैठक में इस पर चर्चा होगी। वास्तव में एक चेहरा होना चाहिए। उद्धव ठाकरे एक हिंदूवादी, राष्ट्रवादी चेहरा हैं। एक ऐसा व्यक्ति पीएम फेस हो सकता है, जिसे सभी की स्वीकृति मिलती है। मैं बाहर कुछ भी नहीं कहना चाहता जिससे गठबंधन में कोई दरार पैदा हो।























