कोरबा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच कोरबा जिले में नवरात्र और दशहरा सहित कई बड़े आयोजन संपन्न होंगे। इसके बीच मुड़ापार मेंं दशहरा का आयोजन पुरानी समिति ही करेगी। कई दिन से इस बारे में हां ना की स्थिति बनी हुई थी। अंतिम मौके पर तय हुआ कि पुरानी समिति को ही नेतृत्व दिया जाए। नगर पालिका निगम के वार्ड 26 में दशहरा पूजन कार्यक्रम काफी वर्षों से मनाया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ इक_ी होती है। पिछले वर्ष से दशहरा मैदान पर ही 9 दिन तक गरबा का कार्यक्रम भी शुरू किया गया जिसने एक अलग पहचान स्थापित की। याद रहे वर्ष 2022 में रावण दहन के मुख्य अतिथि को लेकर काफी तमाशा हुआ था। कार्यक्रम भले ही संपन्न हो गया लेकिन इसके कारण कई तरह से खटास उत्पन्न हो गई थी। यही वजह रहेगी इस बार आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी और चाह कर भी इस पर समय से बहुत पहले निर्णय नहीं हो सका। जानकारी मिली है कि अब कर लिया गया है कि राजेंद्र राजपूत और उनकी टीम को दशहरा उत्सव के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी जिन्होंने पिछले वर्ष कार्यक्रम को संपन्न किया था। इसी समिति के द्वारा यहां गरबा का कार्यक्रम भी किया गया था जिसने जिसे खास पहचान मिली। बताया गया की संपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विभिन्न क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त होने का आश्वासन समिति को मिला है।