मुबंई में बड़ा सड़क हादसा, पांच कारों पर पलटा कंटेनर, दो की मौत, कई गंभीर रूप से जख्मी

मुंबई, २१ अगस्त । मुंबई के लोगों की सोमवार की सुबह दर्दनाक खबरों के साथ हुई। दरअसल, यहां अलग-अलग दो बड़े सड़क हादसे हुए। जहां पहला हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वहीं, दूसरी घटना बांद्रा-वर्ली सी लिंक की है, जहां दो लोग घायल हुए। रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर पांच कारों के ऊपर पलट गया, जिसके पांचों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, चार अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। घरगे ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।दूसरी घटना, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोड की है। यहां 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र ने कथित तौर पर एक मर्सिडीज कार को दूसरी कार से टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

RO No. 13467/11