
कोरबा: 25 सितम्बर अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस कोरबा मेडीकल कॉलेज स्व, बिसाहु दास महंत संबंध जिला चिकित्सालय मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज के मेडीकल सुप्रिटेंडेंट डॉ,गोपाल सिंह कंवर ने अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाने और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉक्टर के बिना मरीज़ और फार्मासिस्ट के बिना दवा की कल्पना नहीं की जा सकती. फार्मासिस्टों की मेहनत और दृढ़ संकल्प ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियों की ओर ले जाता है.
उन्होंने कहा की किसी बीमारी के इलाज में डॉक्टर के साथ ही फार्मासिस्ट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. उन्होंने कोराना काल को याद करते हुए कहा विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौरान फार्मासी क्षेत्र द्वारा लोगों की जीवन रक्षा के लिए संभव सहयोग किया है.
मेडीकल कॉलेज के मेडीकल सुप्रिटेंडेंट डॉ,गोपाल सिंह कंवर ने केक काटा और उपस्थित जनों का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर डॉ,दुर्गाशंकर पटेल डिप्टी मेडीकल सुप्रिंटेंटेड, डॉ, दीवान आर्थो , अशोक महिपाल ,फार्मासिस्ट मनीष सिंह, फार्मासिस्ट सांता मित्रा , डी, आर, भास्कर,अशोक लखेरा, श्रीमती पंकज नायक एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
क्यों मनाते है विश्व फार्मासिस्ट दिवस
आज यानी 25 सितंबर को पूरे विश्व में फार्मासिस्ट दिवस मनाया जा रहा है। फार्मासिस्ट दिवस मनाना अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की एक पहल की, उन फार्मासिस्ट को सम्मान दिलाने की जो दिन रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। फार्मासिस्ट का हमारी जिंदगी में बेहद अहम रोल है। फार्मासिस्ट को आम भाषा में केमिस्ट के रूप में भी जाना जाता है। दुनिया में ऐसा कोई भी शख्स नहीं है, जिसे कभी ना कभी किसी केमिस्ट की जरूरत न पड़ी हो।
छोटी या बड़ी कोई भी बीमारी हो बिना फार्मासिस्ट की मदद के हम उस बीमारी से राहत नहीं पा सकते। फार्मासिस्ट का हमारी जिंदगी में क्या महत्व है यह बताने की आवश्यकता नहीं है। इन्हीं फार्मासिस्ट को ध्यान में रखते हुए फार्मासिस्ट दिवस (Pharmacist Day) मनाने की शुरुवात हुई। 25 सितंबर सन 1912 में फार्मासिस्ट और दवा वैज्ञानिक के राष्ट्रीय संघ के ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की स्थापना हुई। इसके बाद साल 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) ने फार्मेसी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए फार्मासिस्ट दिवस (Pharmacist Day) मनाने की सलाह दी। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया कि प्रतिवर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाएगा। 25 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना हुई थी।






















