मेयर चुनाव स्थगित : विरोध करने पर आप व कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

चंडीगढ़, १8 जनवरी । चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी ने मेयर चुनाव टालने की मंशा से पीठासीन अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने पूरी तरह से अलोकतांत्रिक काम किया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि मुझे सूचित किया गया है कि हमें (कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों) को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि पीठासीन अधिकारी ठीक नहीं हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे (भाजपा) ऐसा करना चाहते हैं कि चुनाव रोकें। हम उच्च न्यायालय जाएंगे।आज होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कई पार्षदों को एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खराब स्वास्थ्य की बात लिखी है। अनिल मसीह को पीठासीन प्राधिकारी के रूप में नामित किया गया था। इसके विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। पार्षदों को नगर निगम के अंदर नहीं जाने दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। मौके पर पवन कुमार बंसल समेत कई पहुंच चुके है। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने का दावा किया जा रहा है। अनिल मसीह को मेयर पद के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। अनिल मसीह को अब अगले आदेश प्राप्त होने तक एमसी कार्यालय न पहुंचें के निर्देश मिले हैं। इस कड़ी में मेयर का चुनाव स्थगित होने की अटकलें हैं। चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। 00500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, चार डीएसपी देंगे ड्यूटी00 नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा भी काफी कड़ी रहेगी। हंगामे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने चार डीएसपी समेत 500 पुलिस कर्मियों को तैनात करेगी। निगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाके होंगे। पुलिस ने एक डीएसपी की ड्यूटी राजभवन के पास भी लगाई है। इसके अलावा दो डीएसपी को नगर निगम और एक डीएसपी को टीम के साथ रिजर्व में रखा गया है।

RO No. 13467/11