मेलबर्न से दिल्ली जा रही फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद आपात लैंडिंग

नईदिल्ली, ३१ जुलाई । दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार सुबह एक घंटे से अधिक समय तक हवा में उड़ान भरने के बाद मेलबर्न लौट आई। बताया जा रहा है कि विमान को मेडिकल इमरजेंसी के बाद रनवे पर उतारा गया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।बता दें कि फ्लाइटAI309 अस्वस्थ यात्री और उसके परिवार के सदस्यों को उतारने के बाद फिर से उड़ान भरी। बाद में शाम को करीब 21.30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।अधिकारी ने कहा कि विमान में एक यात्री अस्वस्थ महसूस कर रहा था और उड़ान में मौजूद एक डॉक्टर ने सुझाव दिया कि यात्री को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है।अधिकारी ने कहा कि यह एक मेडिकल इमरजेंसी थी, इसलिए उड़ान को लौटना पड़ा। हालांकि, विमान ने फिर से उडऩ भरा। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

RO No. 13467/11