
कोरिया बैकुंठपुर। रविवार 3 दिसम्बर छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह यादगार तिथि इतिहास में दर्ज हो चुका है। रविवार, भोर की लालिमा के उगते ही प्रदेश में सुबह 8 बजे जिस तरह से ईवीएम से 17 नवम्बर को हुए मतदान की मतगणना परिणाम आना शुरू हुआ तो दोपहर 12 बजे के करीब मोदी की गारंटी पर लगा हुआ मुहर दिखने लगा औऱ सूर्यास्त के पहले छत्तीसगढ़वासियो ने मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा जता दिया। देश की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी और देश के माननीय गृहमंत्री श्री अमितशाह की नीति, नीयत और हर निर्णय देशवासियों के हित के लिए जी-जान से जुटे हैं ताकि हर देशवासी सहयोग, सुरक्षा, सामर्थ्य व स्वावलम्बन के बल पर जीवन जी सके। निश्चय ही छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता के आशीर्वाद से आज केन्द्र सरकार की योजनाएं सिर्फ सरकारी दफ्तर में नहीं बल्कि खेत-खलिहान, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, आंगनवाड़ी, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली घर, बांध, परिवहन आदि में भी दिखाई पड़ रही है। हर सर को पक्का छत, हर पेट को भोजन, हर हाथ को काम, भय, डर के बिना जीवन-यापन व राष्ट्रीय एकता के लिए, लिए गए हर निर्णय दूरदर्शी और ऐतिहासिक बना। अपने संकल्प और अडिग निर्णय के लिए पूरे देश में माननीय मोदी जी की पहचान और जो छवि निर्मित हुए हैं वह सिर्फ विगत 10 साल का नहीं बल्कि करीब 40 दशक के अथक परिश्रम, जुनून, संयम से बने हुए हैं। देश के लिए जीने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करिश्माई व्यकितत्व व कृतित्व देश व विदेश में भी डंका बज रहा है। देशवासियों को गर्व महसूस हो रहा कि उनके देश का मुखिया साधारण घर से निकले बेटे ने वो असाधारण उपलब्धियां हासिल की है, जिसका वह हकदार है और उनके करिश्माई व्यक्तित्व से प्रेरणा भी हमारे देश के हर नवजवान लेने को लालायित हैं। निश्चित ही छत्तीसगढ़ में सूरज की तरह विकास चमकेगा, लोगों के कोमल मन में संवेदना के फूल खिलेगा, अन्नदाताओं और माताओं को मोदी जी गारण्टी पर भरोसा है और रहेगा!
























