कोरबा। भाजपा मोदी मित्र ने एनडीए की लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ समारोह का ट्रांसपोर्ट नगर में सीधा लाइव प्रसारण कर मिठाई खिलाकर, फटाका फोंडकर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की अगुवाई में भाजपा मोदी मित्र लोकसभा प्रभारी मो. न्याज नूर आरबी ने वरिष्ठ व कनिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, मोदी मित्र के साथ आमजनता के बीच ट्रांसपोर्ट नगर में एनडीए गठबंधन के मोदी सरकार के लगातार तीसरी बार के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाया
इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, हाजी नूर मो. आरबी प्रदेश स्थाई सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष उमा भारती शराफ, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती ज्योति वर्मा, पार्षद द्वय सुश्री रितु चौरसिया, श्रीमती धनश्री साहू, आईटी सेल प्रदेश सदस्य नवदीप नंदा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अजय चंद्रा, भाजयुमो, प्रदेश सदस्य द्वय दिनेश चावरिया, प्रीति स्वर्णकार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा, प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी सत्या जायसवाल, कोरबा मंडल कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजयुमो कोरबा मंडल अध्यक्ष रामअवतार पटेल, महामंत्री राहुल शुक्ला, युवा नेता विशाल सचदेव, गिरीश नामदेव, अजय साहू, प्रदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता व आमजनमानस उपस्थित थे।