
कोरबा। ठंडी का मौसम आने के साथ चोरी चकारी के मामले हर कहीं बढऩे लगे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कोरबा में बुधवारी बाजार में दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं हो रही है। इससे ऐसा लगता है कि चोरों ने इस जगह को अपने लिए सबसे पसंदीदा जगह समझ रखा है।
बताया जा रहा है कि हर बुधवार को यहां बाजार लगने पर हजारों की संख्या में लोगों की आमदरफत होती है और चोरों को इस दौरान अपने कारनामों को अंजाम देने का अच्छा मौका मिल जाता है। पिछले दो बुधवार में 8-10 लोगों के मोबाइल चोरों ने पार कर दिए। यह सब इतनी जल्द हुआ कि लोगों को पता नहीं चला। कुछ देर के बाद भी हरकत में आए, यहां वहां तलाश की लेकिन सब कुछ बेकार रहा। जानकारी के मुताबिक चोरों का गिरोह बाजार के दिन खास तौर पर यहां सतर्क रहता है। लगातार यहां पर हो रही घटनाओं ने लोगों को नाराज कर दिया है। मांग की जा रही है कि बाजार के दिन यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात किया जाए।
























