कोरबा। सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाने वाले पांच दुपहिया वाहनों के चालकों पर मोव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना रामपुर टीआई नितीन उपाध्याय के निर्देशन में थाने में पदस्थ एएसआई मसतराम कश्यप ने अपने हमराह स्टाफ के साथ गत रात्रि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर रामपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 5 दुपहिया वाहनों के चालकों के विरूद्ध मोव्ही एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उनसे 1500 रुपए बतौर समंस शुल्क जुर्माना वसूल किया। जिसे शासकीय कोष में जमा किया जा रहा है।