जांजगीर । सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टी बांधी जा रही है। ताकी ज्यादा से ज्यादा सडक़ दुर्घटना रोकी जा सके।
ज्ञात हो कि हाइवे से लेकर शहर की मुख्य सडक़ों में रात के समय आए दिन मवेशियों के टकराने से हादसे हो रहे है। इसमें लोगों की जान भी जा रही है। साथ ही आए दिन चोटिल भी हो रहे हैं। जिम्मेदार नगरीय निकाय तो केवल हाथ में हाथ रखकर तमाशबीन बने हुए हैं। एकाध दिन कार्रवाई के लिए खानापूर्ति बस की जाती है। वहीं अब यातायात पुलिस द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पहल की जा रही है। जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का अभियान – जिला पुलिस जांजगीर द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सडक़ दुर्घटनाओं को मद्देनजर सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए – हाइवे, मुख्यालय जांजगीर के रोड पर घुमंतु गाय, बैलों को पकडक़र गले में सुरक्षार्थ रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है। इससे रात में रेडियम पट्टी पर प्रकाश पडऩे पर वाहन दुर्घटनाओं से बची जा सकें। रात के समय रेडियम पट्टी चमकने से सडक़ 5 दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यातायात – प्रभारी प्रदीप जोशी ने बताया कि मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी
लगाया जा रहा है। ताकी सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आए। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी जांजगीर द्वारा सडक़ दुघर्टनाओं को ध्यान में रखते हुए चालकों व आम लोगों को यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई। शराब पीकर वाहन नहीं चलाना, बिना हेलमेट पहनकर वाहन नहीं चलाना, वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करना, मोटर सायकल में तीन सवारी नहीं चलना, वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास लगाना, वाहन का हेड लाईट आधा काला नहीं होना, बिना सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाना आदि की जानकारी दी गई। चालक महासंघ द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया था। रैली कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने भी यातायात नियमों की जानकारी दी।