युवक की उसी के दोस्त ने कर दी हत्या

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। भटगांव थाना क्षेत्र के सोनगरा गांव में 17 नवंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि किसी ने एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान रामेश्वर के रूप में हुई। .पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित आलम साय ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित आलम साय ने पुलिस को बताया कि मृतक रामेश्वर पहले अच्छे दोस्त थे. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में खटास आ गई थी। इसके बाद आरोपित ने 16 नवंबर की रात को मौका पाकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने दोस्त के घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया।. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मृतक के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ जिससे उस पर किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

RO No. 13467/11