
कोरबा। बगदेवा परियोजना में कार्यरत व एसईकेएमसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदेश्वर नायक, पाली से घर लौटते समय सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गए। वे बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में एक गाय के आ जाने के कारण उसे बचाने के चक्कर में वह गिर पड़ा। गिरने से उसे चोटें आयी है। उनका ईलाज निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है।