युवती समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर जान दी

बांदा, १५ नवंबर। पिछले चौबीस घंटों में जनपद के चार गांवों में एक युवती समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी ने पत्नी वियोग में तो किसी ने नशे के चलते जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें एक मृतक युवती के घरवालों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहली घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के हरदिया थोक निवासी राकेश कुमार पांडेय (35) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय ने सोमवार की रात छत के छल्ले पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों से पूछतांछ की। मृतक के चचेरे भाई नरेंद्र ने बताया कि राकेश किसानी करता था। उसके छह बीघा जमीन है। एक वर्ष पहले उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद वह अपनी दो बेटियां और एक बेटे का भरण पोषण करता था। पत्नी वियोग में राकेश ने आत्महत्या कर ली। इसी तरह कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी रामकिशुन (30) पुत्र मुन्नीलाल ने रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे साफी से पंखे की हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पत्नी ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि रामकिशुन सब्जी का धंधा करता था। वह नशे का आदी था। दीपावली के दिन नशे में घर आया और उपद्रव मचाने लगा। गांव वालों ने किसी तरह उसे समझाया बुझाया। घर आकर उसने पत्नी को पीटा। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। पत्नी कमरे से बाहर चली आई। रामकिशुन ने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमा के अलावा एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गया है। जबकि मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव निवासी रीता देवी (46) पत्नी सुरेंद्र कुमार ने सोमवार सुबह कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पति ने देखा तो फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। वह लोग घर आते-जाते हैं। रीता देवी उनके घर आने का विरोध करती है। इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर मृतका के भाई पीतांबर निषाद का कहना है कि उसका बहनोई राजमिस्त्री है। उसकी बहन की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी के बच्चों के घर आने-जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन को मारपीट कर फंदे से लटका दिया। इसी तरह चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी मनोज (28) पुत्र लल्लू कुशवाहा ने सोमवार की रात बरामदे में लकड़ी की बल्ली में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद ममेरा भाई जगपातल उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया, देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा बूदी कुशवाहा ने बताया कि मनोज की मां मैकी की दो माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां की मौत हो जाने के बाद से मनोज मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। काफी समझाने के बाद भी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हो सकी। इसीके चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 00 (नई दिल्ली)

RO No. 13467/11