
कोरबा। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत सभी बूथों को सशक्त बनाया जाएगा। मंडलों में बूथ कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग भी लगेगा। कल प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट जाएं एवं जिला स्तर के अलावा मंडलों में भी कार्यकर्ताओं को जाना होगा। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा युवा मोर्चा के उत्तम रंधावा, किशन केशरवानी, प्रीति स्वर्णकार, सुभाष राठौर, दीक्षित देवांगन, पंकज सोनी, मुकेश कौशिक, अजय कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
























