युवा मोर्चा की संभागीय बैठक कल पेंड्रा में

कोरबा। पेंड्रा में युवा मोर्चा की कल बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक रितेश मोरे, विकास झा मौजूद रहेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 9 मतदाताओं का सम्मेलन किया जाना है। इसके पहले सभी शक्ति केन्द्रों में नए मतदाताओं से मुलाकात की जा रही है। इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी प्रीति स्वर्णकार ने फतेहगंज, पहंदा, दादर में नए मतदाताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ त्रिभुवन प्रजापति, पवन मैत्री, अजय कंवर, कमलेश अनंत भी थे। अन्य प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बैठक लेनी है। कल होने वाली बैठक में कोरबा जिले से पंकज सोनी, नरेंद्र देवांगन, अनूप यादव, सुभाष राठौर, किशन केशरवानी, उत्तम रंधावा शामिल होंगे।

RO No. 13467/11