कोरबा। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का आज कुदमुरा व बरपाली मंडल में आगमन हो रहा है। यहां पर नए मतदाताओं से मुलाकात करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कुदमुरा में रामपुर विधानसभा प्रभारी प्रीति स्वर्णकार, धनंजय चौहान, अजय कंवर, कमलेश अनंत, त्रिभुवन प्रजापति, पवन मैत्री के द्वारा स्वागत किया जाएगा। जबकि बरपाली में किशन साव, शुभम हलवाई, प्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर के साथ पिंकू रंजन, विवेक राजवाड़े, सिद्धांत नारायण सोनी, दिनेश सेन भी कुदमुरा जाएंगे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए मतदाताओं से मुलाकात की जा रही है। यहां पर रामपुर विधानसभा की प्रभारी प्रीति स्वर्णकार सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुकी हैं। इसके बाद भी इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए आज प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यक्कर्ताओं में व्यापक उत्साह है।