यूनियन सदस्यता सत्यापन के पहले दौर में बीएमएस को मिली बढ़त

चरचा कॉलरी। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत चर्चा माइन आर ओ में कार्यरत श्रम संगठनों में सर्वाधिक सदस्य संख्या प्राप्त करने की कवायद में जबरदस्त और मची हुई है प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह 19 व 21 अगस्त को सदस्यता सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है चरचा कालरी क्षेत्र में पांच श्रमिक संगठन इंटक ,एचएमएस ,एटक, सीटू व वी.एम.एस यूनियन कार्यरत हैं इनमें से प्रत्येक यूनियन सर्वाधिक श्रमिकों का विश्वास अर्थात सदस्य संख्या प्राप्त कर नंबर वन बनना चाहती है पूर्व निर्धारित सत्यापन की तिथि के पूर्व श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा घर-घर जाकर संपर्क अभियान तेज कर दिया गया था इसके साथ ही उन्हें दारु मुर्गा शराब की पार्टी भी जबरदस्त तरीके से दी जा रही थी जैसा कि चुनाव के समय आमतौर पर राजनीतिक दलों के द्वारा किया जाता है एक यूनियन के द्वारा दी गई दारू पार्टी में ज्यादा पी लेने से सुभाष नगर कॉलोनी निवासी एक श्रमिक के सिर में चोटें भी आ गई कुल मिलाकर छल ,बल ,कपट का समावेश कर चाणक्य नीति से आगे बढ़ाने की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा जारी है 19 अगस्त को सुबह से ही क्षेत्र के हर गली मोहल्ले चौक चौराहे में श्रमिक संगठनों की टीम जम गई वह आने जाने वाले कर्मचारियों को अपने संगठन का संस्थापक देकर उनसे फार्म भरने का निवेदन व दबाव दोनों ही बनाया जा रहा था सदस्यता सत्यापन के पहले दौर में शनिवार के दिन शाम 6 बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चरचा कालरी क्षेत्र में 384 श्रमिकों का विश्वास प्राप्त कर बीएमएस यूनियन प्रथम स्थान पर रही वही इंटक यूनियन ने अप्रत्याशित वृद्धि दर जीतकर 326 श्रमिकों का सदस्यता प्राप्त किया तीसरे स्थान पर एटक यूनियन रही जिसने 250 और चौथे स्थान पर एचएमएस यूनियन ने 216 सदस्य संख्या प्राप्त की नोटा में 163 श्रमिकों ने अपना विश्वास मत दिया। बैकुंठपुर क्षेत्र के समस्त यूनिट में सदस्यता सत्यापन के रुझान में बी .एम.एस यूनियन सर्वाधिक 685 सदस्य संख्या प्राप्त की है वहीं दूसरे नंबर पर एचएमएस यूनियन को 467 तीसरे नंबर पर इंटक यूनियन को 416 व चौथे नंबर पर एटक यूनियन को 363 सदस्यों ने विश्वास मत दिया। विदित हो कि सदस्यता सत्यापन के 2 माह पूर्व से ही श्रमिक संगठनों में जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही थी इस क्रम में इंटक यूनियन के कद्दावर श्रमिक नेता सुशील शर्मा अपने साथियों के साथ बीएमएस यूनियन में शामिल हो गए इसका फायदा निश्चित ही बीएमएस संगठन को मिलेगा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ,जितेंद्र श्रीवास्तव सुनील वर्गिस विनोद कुमार दुबे, राम सूजन द्विवेदी बजेश पटेल प्रवीण डेहरिया रामनरेश सिंह चंद्रशेखर दुबे आदि सतत संपर्क में लगे हुए थे वही इंटक यूनियन छोड़कर लखन दास अब्दुल्ला रोशन सहित कई कर्मचारी वापस अपने पुराने संगठन एटक यूनियन में शामिल हुए जिसका फायदा एटक यूनियन का मिलेगा किंतु इसके विपरीत इंटक यूनियन के पदाधिकारी एम ,एच. खान इंद्रजीत पॉल कांग्रेस पोलाई भी अपना वर्चस्व दिखाने के लिए और जोर-शोर से मेहनत करने में लग गए कॉलरी क्षेत्र में टीटू यूनियन के जनाधार में भी निरंतर वृद्धि होती जा रही है सीटू यूनियन के पदाधिकारी राममूर्ति नायडू बलजिंदर सिंह राजेश बर्मन विनोद गुप्ता संदीप कुमार रमेश अहिरवार विश्वनाथ मूल सिंह भूदेव प्रसाद गोविंद यादव केशव सिंह भूषण विश्वकर्मा सुमन सिंह आदि विशेष रुप से सक्रिय नजर आ रहे थे।

RO No. 13467/11