
उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। वोटों की गिनती आज हो रही है। यह चुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बना है। अब तक के रुझानों के अनुसार यूपी में योगी का जादू बरकरार है। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ है, वो हैं – गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मांझवा। इन सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला था। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारते हुए सपा प्रत्याशियों को समर्थन करने का फैसला किया था। उत्तर प्रदेश का पहला रुझान मीरापुर से आया। यहां आरएलडी की मिथलेश पाल आगे चल रही हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा+ 7 सीट पर आगे है, जबकि 2 सीट सपा को मिलती दिख रही है। करहल से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरू में वो पीछे थे। यह विधानसभा उपचुनाव भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला ले पाएगी।
बता दें, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एनडीए को 36 सीटें मिली थी, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 43 सीटें गई थीं। इस तरह भाजपा को 2019 की तुलना में 29 सीटों का नुकसान हुआ था।