नईदिल्ली, १8 सितम्बर ।
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। यहां सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यूपी में गंगा, वरुणा और घाघरा नदी उफान पर हैं।गोंडा जिले के 35 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बलिया में भी बाढ़ से लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है।
झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार में भी बाढ़ की वजह से कई गांवों का संपर्क कट चुका है। ओडिशा में 250 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढऩे से राघोपुर दियारा विधानसभा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यह तेजस्वी यादव की विधानसभा है। कई गांवों का मुख्य सडक़ों से संपर्क टूट चका है। किसानों के सामने पशु चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। जुड़ावनपुर थाना भी बाढ़ की जद में है। औरंगाबाद जिले में बटाने नदी की तेज धारा में मां और बेटा गए। वहीं तीन लोगों को बचा लिया गया है। सारण में हैजलपुर, बैकुंठपुर और लगुनिया गांव के नजदीक गंडक नदी में कटान जारी है। वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के साइट पर बाढ़ का पानी घुस चुका है।