योगाभ्यास करने में लोगों ने रूचि दिखाई जिले में

जांजगीर-चांपा। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया गया, वही बीडीएम उद्यान में गुड मॉर्निंग क्लब के लोगों योग अभ्यास किए। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि मुझे जांजगीर-चांपा आकार ऐसा लगता है जैसे में अपने दूसरे घर में आया हूं। उन्होंने दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प ले और नियमित रूप से योग का अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा में सर्वे भवन्तु सुखिन की विचारधारा से सभी को साथ लेकर चलना है। इसलिए योग दिवस भारत में ही नहीं बल्कि इसको हर देश ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प करें और स्वस्थ समाज व समृद्ध भारत का निर्माण करें। भारत की इस अमूल्य धरोहर को पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया तक पहुंचाया और आज के समय में योग दुनिया भर में भारत की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग से हम शरीर, मन को स्वस्थ रख सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि प्रतिदिन योग करें। उन्होंने कहा कि हमने प्राचीन, सनातन संस्कृति धरोहर को संभाल कर रखा है। भारत में ही नहीं बल्कि हर देश ने योग को अपनाया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसको जनआंदोलन बनाकर हर घर में पहुंचाने का प्रयास करें। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए विभिन्न कलाओं, आसनों का योगाभ्यास कराया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा ने योग दिवस के अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जीवन में निरोगी काया रखने के लिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। इस दौरान पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुटराबोड़ के मलखम्ब खिलाडिय़ों ने योग दिवस के अवसर पर अपने करतब का प्रदर्शन किया और सभी का मनमोह लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला योगाभ्यास योगार नगर पालिका जांजगीर-नैला के भीमा तालाब में मंत्री ओपी चौधरी, स्थानीय विधायक व्यासकश्यप, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल,अंबेश जांगड़े, चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर नैला के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, इंजी रवि पांडेय, रमेश पैगवार, अमर सुलतानिया, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, वन मंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडे, उप संचालक समाज कल्याण टी पी भावे, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न खेल संघ, आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य, लायंस क्लब सदस्य, पतंजलि योग समिति सदस्य, हसदेव के हीरो, आकांक्षा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी सहित विभिन्न सामाजिक संगठन सदस्य एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी, नागरिक जन उपस्थित थे।
नगर पालिका अध्यक्ष को मंच पर नहीं मिला स्थान
जिला स्तर पर शुक्रवार 21 जून को योग दिवस के अवसर पर स्थानीय भीमा तालाब में प्रदेश के वित्त मंत्री व प्रभारी मंत्री, स्थानीय विधायक, कलेक्टर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से योगाभ्यास हुआ, पर नगर पालिका अध्यक्ष को मंच पर स्थान नहीं मिला और पूरे कार्यक्रम तक नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद मंच के कुछ दूर पर खड़े रहे। जिला स्तर के कार्यक्रम में इतनी बड़ी चूक या लापरवाही कहे, जिसकी चर्चा पूरे कार्यक्रम तक होती रही। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास नगर पालिका जांजगीर-नैला के भीमा तालाब में 21 जून को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त व प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, स्थानीय विधायक व्यास कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा, एस पी विवेक शुक्ला, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण मौजूद रहे, लेकिन नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल को मंच पर स्थान नहीं मिला। जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

RO No. 13467/11