
पामगढ़ । कांग्रेस पार्टी में. लगातार सक्रियता और विधानसभा चुनाव 2023 में पामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत में सहयोग को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के मंशानुरूप, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवल सिंह ने योगेश बघेल को पामगढ़ नगर कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नगर कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के प्रथम अध्यक्ष बनने पर नगर में हर्ष व्याप्त है। योगेश बघेल के कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन और उनकी निष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि योगेश बघेल इंजीनियरिंग के साथ ही लोक प्रशासन में राजनीति विज्ञान में एवं विधि में स्नातक की शिक्षा ली हुई है। वे 2018 के विधानसभा चुनाव के समय से कांग्रेस में सक्रिय रहे और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बूथ जोड़ो अभियान का. सक्रिय हिस्सा रहे हैं। जिस अभियान से विधानसभा पामगढ़ में कांग्रेस को 2023 चुनाव में बहुत लाभ मिला। एक शिक्षित युवा को – नवगठित नगर पंचायत के कांग्रेस -क्रमेटी की जिम्मेदारी देकर युवा वर्ग को पार्टी से जोडऩे का प्रयास कांग्रेस कर रही है।