
जांजगीर -चाम्पा। विधानसभा क्षेत्र जांजगीर -चांपा के ग्राम कुलीपोटा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन व हाई मिडिल और प्राइमरी स्कूल का वार्षिकोत्सव संयुक्त रूप से हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गुहाराम अजगले थे। सांसद गुहाराम अजगळे ने मोदी सरकार की गारंटी , लाभार्थियों तक योजनाओ की शत प्रतिशत पहुंच, के सम्बन्ध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पौधे दिए गए। बच्चों को पोषण आहार की टोकरी और उज्जवला योजना अंतर्गत हितग्राहियों को गैस सिलेंडर के साथ गैस चूल्हा वितरण किया गया इस दौरान तीनों स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। क्विज का भी आयोजन हुआ जिसमें मिडिल स्कूल के छात्रा श्रुति लहरे प्रथम, सुहाना लहरे द्वितीय और तृतीय स्थान भूपेंद्र साहू को मिला। उन्हें मंच से सांसद ने टीशर्ट टोपी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर जनपद सीईओ बलौदा सी के आदिले, चंद्रकांत रात्रे प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा , नम्रता नामदेव जनपद उपाध्यक्ष , सरपंच विमला ओमप्रकाश कुर्रे, ज्योति यादव जनपद सदस्य, उप सरपंच सीतेश साहू,भोला दास महंत एवं सचिव ग्राम पंचायत, कुलीपोटा टिकेश लहरे, शिवनारायण रात्रे,रामकुमार खूंटे, रामलाल लहरे, दयाराम मिरी , प्राचार्य गुलाब साहू, प्रधान पाठक प्रमिला पाटले,पूजा राठौर , हाई स्कूल मिडिल व प्रायमरी स्कूल के शिक्षक ,छात्र छात्रा तथा कॄषि विभाग,महिला बाल विकास विभाग , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , आधार सेवा केंद्र , जल जीवन मिशन ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा ग्रामीण व छात्र छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिलीप साहू और डा प्रतीक्षा शुक्ला ने तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य गुलाब साहू ने किया।





























