
कोरबा। घटना 20-21 जनवरी की दरमियानी रात एसईसीएल के 6-7 खदान गोडमा रजगामार में बदमाशों ने धावा बोला था, जिन्होंने रात्रि में सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी में तैनात राड्रिक लोगन, विनोद कुमार, शकर लाल, लालता प्रसाद संजू राय, उसत राम को रात्रि 2.30 से 4.00 बजे के के बीच जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल छिनकर खदान परिसर के केबल तार, सीसीटीवी डीवीआर / एनवीआर, तथा लैपटाप को लेकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल बाहर छोड़ भाग गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अप.क्र.- 65/2025 धारा- 127(2), 331(4), 351(2), 310(2), 111(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) ने अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चैहान, प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल रवीन्द्र कुमार मीना (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक (भा पु से), अनुभागीय अधिकारी कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे कार्यवाही करने हेतु चौकी प्रभारी रजगामार को निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं चौकी प्रभारी रजगामार के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही प्रेम कुमार चौहान, रमेश कुमार पाटले, मनोज चौहान, राम बहादूर सोनी, सुमित यादव, राहुल कुमार विश्वकर्मा, दीपक केंवट, राकेश कुमार यादव, रोहित कुमार साहू, अजय कुमार श्याम, विजय कुमार मरकाम, संजू कुमार कैवर्त, कन्हैयालाल जायसवाल, राजा श्याम उर्फ सत्यम कुमार श्याम के द्वारा चोरी करने एवं बेचने की सूचना मिलने पर उक्त लोगों को विवेचना टीम के द्वारा तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया है। मेमोरेएडम कथन के अनुसार मुताबिक जप्ती पत्रक के डेढ क्यूंटल केबल वायर, 15 किलो ताबां वायर, मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीपी 2536 को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा केवल तार को पिघल कर संतोष गुप्ता निवासी हरदी बाजार एवं कैलाश कंसारी निवासी बिलासपुर को बेचना बताएं जिस पर पुलिस टीम के द्वारा उन दोनों आरोपियों को तलब कर उनके कब्जे से केवल तार, तांबा एवं उसे गला कर 16 नग कांस्य की थाली को उनके कब्जे से बरामद किया गया।कैलाश कंसारी के द्वारा अपने टाटा नेक्सों कार क्रमांक CG10BG3855 में हरदीबाजार से आरोपी संतोष गुप्ता से बोरियों में तांबा लेकर बिलासपुर अपने निवास आया था। उक्त टाटा नेक्सों कार को उसके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
01- प्रेम कुमार चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 20 साल सा. रेल्वे कालोनी शक्ती नगर दीपका थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)
02- रमेश कुमार पाटले पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 37 साल सा. उमेंदीभाठा भिलाईबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
03- मनोज चौहान पिता स्व. छोटेलाल चौहान उम्र 40 साल सा. ग्राम उतरदा नवाडीहपारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
04- राम बहादूर सोनी पिता जगबहादूर सोनी उम्र 41 साल सा. वार्ड नं 11 गुरूनानक दीपका थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)
05- सुमित यादव पिता फिरत राम यादव उम्र 28 साल सा. ग्राम चुडैल थाना कुसमंडा जिला कोरबा (छ.ग.)
06- राहुल कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. राजकुमार विश्मकार्मा उम्र 22 साल सा. बाकीमोंगरा रेस्ट हाउस के पीछे वार्ड क्र 67 थाना बाकीमोगरा जिला कोरबा (छ.ग.)
07- दीपक केंवट पिता किरत राम केवंट उम्र 23 साल सा. रामपुर डिपरापारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
08- राकेश कुमार यादव पिता श्याम सिंह यादव उम्र 20 साल सा. रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
09- रोहित कुमार साहू पिता सुबोध साहू उम्र 23 साल सा. शांती नगर दीपका थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)
10- अजय कुमार श्याम पिता रधुनाथ सिंह उम्र 28 साल सा. रामपुर डिपरापारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
11- विजय कुमार मरकाम पिता राधेलाल मरकाम उम्र 22 साल सा. ग्राम सिल्ली बोईदा रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
12- संजू कुमार कैवर्त पिता वीर सिंह उम्र 23 साल सा. ग्राम सिल्ली बोईदा रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
13- कन्हैयालाल जायसवाल पिता स्व. बिसाहू लाल उम्र 50 साल सा. चैनपुर थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)
14- राजा श्याम उर्फ सत्यम कुमार श्याम पिता संतोष श्याम उम्र 18 साल सा. डिपरापारा रामपुर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
15- संतोष गुप्ता पिता स्वर्गीय छेदीलाल गुप्ता उम्र 62 साल सा. हरदीबाजार कॉलेज चौक के पास थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
16- कैलाश कंसारी पिता मन्नू लाल कंसारी उम्र 40 साल सा. शहीद पीर नारायण सिंह वार्ड नंबर 4 गुरुर थाना गुरुर जिला बालोद हाल मुकाम छोटी कोनी दहियान पारा बिलासपुर थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ये हैं फरार आरोपी
01. राजकुमार आजाद ।निवासी गुरदेव बाकीमोंगर
02. सुमित निवासी बिलासपुर
03. साहिल मसीह निवासी बालको
04. दादू उर्फ विवेक राजपूgत निवासी बालको
05. संजू पटेल निवासी हरदीबाजार रामपुर
06. रवि साहू निवासी कोरबा सहित अन्य 4-5 आरोपीगण फरार