
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से दी। हालांकि, 86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को कहा था कि वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं। गौरतलब है कि रतन टाटा सोमवार को रुटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल गए थे। लेकिन खबर आई कि उनकी तबीयत बेहद खराब है। जिसके बाद उन्होंने बयान जारी कर इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की थी कि वे गलत जानकारी फैलाने से बचें।