
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्य पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मोरहाबादी मैदान में आयोजित भाजयुमो की आक्रोश रैली के दौरान यह झड़प हुई। पुलिस की ओर से रॉकेट लॉन्चर चलाए जाने और आंसू गैस के गोले दागे जाने की सूचना सामने आई है।
अब तक क्या जानकारियां आईं सामने?
* मोरहाबादी मैदान में पुलिस ने रॉकेट लॉन्चर से छोड़े आंसू गैस के गोले।
* बाबूलाल मरांडी के भाषण के दौरान ही पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले।
* मोहाबादी मैदान के दूसरी ओर वॉटर कैनन से भी भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का हुआ प्रयास।
* मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में बच्चों के साथ आए लोग, विस्फोट की आवाज सुनकर भागते देखे गए।
* पुलिस पर बिना किसी चेतावनी के आंसू गैस के गोले दागने का आरोप, गोलों के विस्फोट से घबराकर भागे आम लोग। पूरा मोरहाबादी क्षेत्र युद्ध स्थल में बदला।
* भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली लगने की भी सूचना