
जांजगीर चांपा। विधानसभा जांजगीर चांपा के प्रमुख दावेदारों में एक नाम राजकुमार साहू का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है जिन्हें अगर कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो निश्चित तौर पर वह चुनाव जीत सकते हैं । राजकुमार साहू मूलत: ग्रामीण क्षेत्र से है जो विगत कई वर्षों से चांपा शहर में निवासरत है जिन्होंने शहर क्षेत्र में रहकर ग्रामीण क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव का जीतकर अपनी लोकप्रियता सिद्ध किए हैं लोकप्रियता सिद्ध किए है। वर्तमान में राजकुमार साहू कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रहे हैं वैसे भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोच है कि युवा वर्ग को इस बार टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी इस नाते शिक्षित होने के साथ-साथ राजकुमार साहू युवा भी हैं जिन्हें अगर कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो यह सीट फायदे का का हो सकता है। ज्ञात होगी जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगने वालों में पूर्व विधायक मोतीलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा, इंजीनियर रवि पाण्डेय,इंजीनियर रवि पाण्डेय तथा महंत रामसुंदर दास, जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, गुलशन सोनी,ज्योति किशन कश्यप,कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष व्यास कश्यप के अलावा कई दावेदार लगे हुए हैं जो अपने-अपने तरीके से टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं, लेकिन जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू का कहना है कि प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की मनसा के अनुसार अगर युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है तो मैं निश्चित तौर पर शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से वोट पाने में सफल रहूंगा । राजकुमार साहू का यह भी कहना है कि मैं शहरी क्षेत्र में रहकर ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव जीतने में सफल रहा हूं इस नाते मुझे जहां ग्रामीण क्षेत्र से जनता का प्यार मिला है वहीं शहरी क्षेत्र में भी जानता से गहरी संबंध होने के कारण विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्र से भी लाभ मिलेगा,जबकि अन्य दावेदारो के साथ यह बात नहीं है । यहां यह बताना आवश्यक है कि जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति है जिनका प्रत्येक वर्ग से गहरा संबंध स्थापित है । जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिल सकता है। कहां जाता है कि जातीय समीकरण का बहुत बड़ा योगदान चुनाव में होता है इस दृष्टि से जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र में जहां कश्यप एवं साहू मतदाताओं की बहुलता है वहीं अन्य दावेदारों के साथ यह बातें नहीं जुड़ता है। जिसका फायदा उन्हें बखूबी मिल सकता है। राजकुमार साहू जीवन बीमा अभिकर्ता के रूप में भी करते रहे हैं जिनका गांव में अच्छा जनसंपर्क एवं लोगों में गहरी पैठ स्थापित है यही कारण है कि वह जिला पंचायत चुनाव शहर में रहने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र से जीतने में सफलता अर्जित किए हैं। वह शिक्षित होने के साथ अच्छे व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं साथ ही साथ एक अच्छा चेहरा कांग्रेस पार्टी के लिए साबित हो सकता है अगर कांग्रेस पार्टी इन पर दांव आजमाती है तो कांग्रेस पार्टी को निराश नहीं होना पड़ेगा । बल्कि विधानसभा के लिए एक सीट जीत के रूप में निश्चित तौर पर मिल सकता है। यहां यह बताना आवश्यक है कि राजकुमार साहू का जन्म जांजगीर चांपा विधानसभा के मुड़पार गांव में हुआ है जहां से इन्होंने जिला पंचायत का चुनाव लड़कर भारी मतों से जीतकर कई नाम चिन्ह व्यक्तियों को चुनाव में परास्त किया है। रहा सवाल सामाजिक गतिविधियों की तो वह छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के रूप में भी है कार्यरत है। आर्थिक रूप से देखा जाए तो राज फ्लाई अश ब्रिक्स, जगमोहन टाइल्स, बिरला गोल्ड सीमेंट के डीलर एवं जगमोहन फ्यूज पेट्रोल पंप के संचालक है शायद यह बात इसलिए कहना पड़ रहा है कि वर्तमान चुनावी माहौल में खर्च का चलान बढ़ गया है उसके लिए भी राजकुमार साहू एक उपयुक्त प्रत्याशी के रूप में उचित जान पड़ते है। विगत 20 वर्षों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय गतिविधि निभाने के साथ लोकसभा,विधानसभा चुनाव में भी वह हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते रहे। इतना ही नहीं बल्कि साहू समाज के संगठनात्मक गतिविधियों में यह हमेशा सक्रीय भूमिका निभाते रहे हैं इसके अलावा विभिन्न समाज के कार्यों के प्रति उनकी सोच सार्थक रही है जिसके कारण ही आज जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू को सभी वर्ग के लोगों का स्नेह प्राप्त होते रहा है। राजकुमार साहू जिस दिन से जिला पंचायत के सदस्य बने हैं उसी दिन से अपने क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित होकर कार्य कर आम जनों को मूलभूत सुविधा के साथ-साथ कई उनकी अवश्यकता की पूर्ति के लिए अधिकारियों से लड़ते रहे हैं यही कारण है कि उनके जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद उनके क्षेत्र में अन्य सदस्यों की तुलना में अधिक काम क्षेत्र में हुआ है । बहरहाल अगर कांग्रेस पार्टी राजकुमार साहू को टिकट देती है तो निश्चित तौर पर जांजगीर चांपा सीट कांग्रेस की झोली में जा सकती है।




























