
राजगढ़, 06 दिसम्बर । राजगढ़ जिले के पीपल्या रसोड़ा गांव में मंगलवार को पांच साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई थी, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी लगने के बाद बाद बोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बालिका को आक्सीजन देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बालिका की आवाज बोर के अंदर से सुनाई दे रही थी। घटना की जानकारी लगने पर एसडीईआरएफ की टीम, कलेक्टर, एसपी व विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक पटाडिय़ा धाकड़ गांव के रहने वाले रवि भिलाला की पांच वर्षीय बालिका अपने मामा-नाना के गांव पीपल्या रसोड़ा गई हुई थी। यहां पर बालिका के नाना इंदर भिलाला के खेत पर बोरवेल है। कल देर शाम को खेलने के दौरान बालिका उस खुले बोरवेल में जा गिरी। इसके बाद घटना की जानकारी बोड़ा थाना पुलिस को दी।























