राजद के पूर्व विधायक के ठिकाने पर छापेमारी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है। टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास सहित लगभग तीन स्थानों पर छापेमारी कर रही है। टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। बता दें कि अरुण यादव की पत्नी किरण देवी अगिआंव विधानसभा से विधायक हैं। छुट्टियों के बाद बिहार विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो रहा है। प्रश्नकाल में अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर लिए जाएंगे। ध्यानाकर्षण सूचना पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल के जवाब नीतीश सरकार की ओर से दिए जाएंगे। अपराध को लेकर सत्ता पक्ष में भी गतिरोध है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी सुगबुगाहट है। चर्चा है कि जदयू के मंत्री के विभाग बदले जा सकते हैं। इधर, सक्षमता परीक्षा का दूसरा दिन है। पूर्णिया के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। बताया जा रहा है कि एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट में जा रही कार से टकरा गई। हादसे कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी जल्द ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

RO No. 13467/11