
कोरबा। अगले महीने राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के चुने हुए तीर्णदाजों को अपना शानदार कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में उन्होंने अपने आप को एक बार फिर से साबित किया। जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता महासमुंद जिला में हुई। इस आयोजन में 17 जिले से 220 तींरदाज शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोच के रुप में रायपुर के सतीश, अनिल, श्रध्दा, भिलाई से उमेश बघेल बीजापुर से दुर्गेश बिलासपुर से मन्नू पटेल , तींरदाज मैनेजर आयोजन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिला से इंडियन राऊंड में प्रेम प्रकाश यादव माता श्रीमती मीना बाई यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 नवम्बर से 28 नवम्बर तक राजस्थान के भरतपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना है जिसमें कोरबा जिले के चयनित खिलाड़ी को प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा । कोरबा जिले के जिला तींरदाजी संघ के कोंच सेद कुमार यादव, कृश चौहान, देवेंद्र सोनी, राहुल कुमार यादव, भरत कुमार यादव, भानु कुमार यादव अध्यक्ष सचिव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।




















