जांजगीर। राज्य कर्मचारी संघ का विस्तार नवागढ़ ब्लॉक में किया गया। इस संबंध में जिला इकाई की बैठक बुलाई गई थी। इसमें राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण तिवारी, जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी व जिला सचिव विक्रांत साहू संगठन सचिव दीपक यादव ने ब्लॉक पदाधिकारियों का मनोनयन किया। राज्य कर्मचारी संघ के लिए नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप यादव को जिम्मेदारी दी। ब्लॉक उपाध्यक्ष की जवाबदारी जागेश्वर लहिमोर को दी। महिला प्रकोष्ठ से ब्लॉक उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी भैना, ब्लॉक कोषाध्यक्ष लोमश राम श्रीवास, व ब्लॉक सचिव राजेश देवांगन को बनाया गया।