रामानुजगंज। अम्बिकापुर में आयोजित दो दिवसीय 1ह्यह्ल छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय अस्तेडू अखाड़ा चैंपियनशिप 2024 शिवकालीन मरदानी खेल का आयोजन मल्टीपरपज इंदौर हाल अंबिकापुर में हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से लगभग 200 से 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिए थे । जिसमें बलरामपुर जिले के 25 युवा और यूवती ने भाग लिए। जिनमें प्रमुख कोच विकास दोहरे और मैनेजर विशाल रवि , अनिल भारती थे। उनके नेतृत्व में बलरामपुर के खिलाडिय़ों ने जीते पदक । पदक विजेता क्रमश: 1.प्रेम्ममती आयम(स्वर्ण पदक ),2. सविता श्याम(स्वर्ण पदक,रजत पदक,),3. गुलामति पैकरा( रजत पदक),4.अनिता मिंज (स्वर्ण पदक), 5.कृष्णा मति (रजत पदक),6.अमृता पैकरा (स्वर्ण पदक),7.अनिल भारती (स्वर्ण पदक),8.विशाल रवि(स्वर्ण पदक), 9.सौगादार सिंह(स्वर्ण पदक)10.सुनील कुमार (स्वर्ण पदक),11. हरकू टेकाम (रजत पदक),12.मनोज रवि(स्वर्ण पदक),13.प्रदीप महंत (स्वर्ण पदक),14.सुखदेव सिंह(स्वर्ण पदक),15. सोहन राम (स्वर्ण पदक),16. मनोज सिंह (स्वर्ण पदक), 17.वेदांस महंत (स्वर्ण पदक,18.देवेंद्र तिर्की (स्वर्ण पदक),19.झरोखा महंत (स्वर्ण पदक,स्वर्ण पदक),20.मनोज कुमार रवि (स्वर्ण पदक),21.विकास रवि (स्वर्ण पदक),22.विनय दोहरे(स्वर्ण पदक) जीते । इनके प्रमुख कोच विकास दोहरे , प्रदेश संघ के अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया , प्रदेशसचिव अमन गुप्ता ,जिला सरगुजा के सचिव मोहम्मद शराफत , पदक विजेता खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री दोहरे जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह खेल महाराष्ट्र का 1600 शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज के कालखंड में खेले जाने वाला खेल है।