
कोरिया बैकुंठपुर। एससीईआरटी छत्तीसगढ़ एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 फरवरी 2024 को एससीईआरटी छत्तीसगढ़ के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के 36 छात्राध्याप को और उनके मेंटर फैकल्टी ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गयी जिसके प्रथम चरण में डाइट स्तर पर दो वर्गों, प्राथमिक व् उच्च प्राथमिक में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डाइट स्तर प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के विजेताओ को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौक़ा मिला। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राध्यापको के द्वारा डाइट रायपुर के अभ्यास शाला में प्रतियोगिता के अंतर्गत दिए गए विषय व टॉपिक के अनुसार तैयार किये गए टीचिंग प्लान का प्रदर्शन शाला के सम्बंधित कक्षा के विध्य्राथियों के समक्ष किया जिसे प्रतियोगिता के पर्वेक्षकों के द्वारा प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए गये। प्राथमिक श्रेणी में डाइट खैरागढ़ के छात्राध्यापक ने प्रथम, डाइट कांकेर ने द्वीतीय व् डाइट दंतेवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया7 इसी प्रकार उच्च प्राथमिक श्रेणी में डाइट नगरी के छात्राध्यापक ने प्रथम, डाइट कोरिया ने द्वीतीय व् डाइट रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने डाइट का नाम रोशन किया। पुरूस्कार वितरण समारोह में एससीईआरटी छत्तीसगढ़ की उपसंचालक श्रीमती पुष्पा किसपोट्टा, डी.एल.एड. प्रभारी डिकेश्वर वर्मा, शिक्षक शिक्षा प्रभारी हेमंत साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी के द्वारा प्रतिभागियो को पुरूस्कार वितरण किया तथा आयोजन को लेकर ऐडइंडिया फाउंडेशन की सराहना करते हुई इस प्रकार के संयुक्त आयोजन भविष्य में भी करते रहने की बात कही। इस दौरान एडइंडिया के हेड एंटोनी नेल्लिसेरी व् अकादमिक लीड राजेश कुमार उपस्थित रहे।























