जांजगीर नैला। राज मिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर-नैला, जिला- जांजगीर-चाम्पा के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजमिस्त्री कल्याण संघ जाँजगीर-नैला ने भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह का अयोजन किया है। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि व्यासनारायण कश्पय (विधायक जांजगीर चाम्पा), नारायण चंदेल (पूर्व विधायक ),राजेश्री महंत रामसुन्दर दास (मठाधीश शिवरीनारायण), भगवान दास गढ़ेवाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जॉजगीर-नैला,श्रीमती शेषराज हरवंश जी (विधायक पामगढ़),श्रीमती इन्दू बंजारे जी (पूर्व विधायक पामगढ़), राधेश्याम सूर्यवंशी (जोनप्रभारी ब.स.पा.), एड. रमेश पैगवार (जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, अध्यक्ष) अर्जुन क्षत्रिय (अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ), एड. जी.के. गुजराल (कानूनी सलाहकार), इंजि. रवि पाण्डेय (संरक्षक राज मिस्री कल्याण संघ) एड. लीलेश्वर रत्नाकर जी (कानूनी सलाहकार),की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
इस कार्यक्रम में दिनांक 17.09.2024, दिन मंगलवार,समय प्रात: सुबह 10 बजे से शोभा यात्रा शाही रथ द्वारा नैला रेल्वे स्टेशन के सामने से नेता जी चौक,कचहरी चौक होते हुऐ चर्च मैदान तक दोपहर 02 बजे मूर्ती स्थापना पूजा आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाना है। इसी दिन दोपहर 03 बजे अतिथियों का सम्मान चर्च मैदान, में किया जायेगा। इस मौके पर शोभा यात्रा महिला कर्मा नर्तक दल एवं विशेष सिंघी वादक नर्तक दल उड़ीसा बरगड़ द्वारा निकाली जाएंगी
राजमिस्त्री कल्याण संघ जाँजगीर-नैला के जिला अध्यक्ष अमरनाथ बर्मन एवं सचिव सागर मोगरा ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पधारने का अनुरोध किया है।