
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के भगत चौक पुरानी बस्ती में आयोजित अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ समापन के बाद 24 नवम्बर को यज्ञ स्थल से देवी दाई मंदिर तक भव्य नगर यात्रा निकाली गयी। जहां श्रीकृष्ण राधा को पालकी में ऊठा नगर भ्रमण कराया गया। यह बताना लाजमि होगा श्रीकृष्णा-राधा जी को पालकी में ऊठा नगर भ्रमण पश्चात पूरे मोहल्ले भर के घर- घर ले जाया गया। जहां महिलाओं अपने स्परिवार के साथ भगवान की विधी- विधान से पूजा-अर्चना किये।
भगवान श्रीराधा कृष्ण का नगर यात्रा को देखने बस्ती सहित पूरे शहरवासी टूट पड़े। आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं पुजारीगण भगवान श्रीराधा-कृष्ण की पालकी को कंधे ऊठाकर चल रहे थे। वहीं बाहर से आये किर्तन मण्डली भगवान श्रीराधा-कृष्ण के आगे-आगे अपने वेषभूषा एवं झांकियों के साथ राम नाम का जाप करते नजर आये। जैसे-जैसे भगवान श्रीराधा-कृष्ण पालकी घर-घर पहुंचने पर महिलाएं अपने घरों के सामने रंगोलियों एवं आरती व फूलों के साथ स्वागत किये।
अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ के सातवे दिवस क्षेत्र के जनप्रतिनिधी यज्ञ स्थल पहुंच भगवान श्रीराधा-कृष्ण के चरणों में मत्था टेक, लोगों के बीच बैठ श्रीराम नाम का रसपान किये। जिला मुख्यालय के पुरानी बस्ती भगत चौक वार्ड क्र. 11 में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन लगातार 62 वर्ष से किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 साल पुराने विशाल वट वृक्ष के नीचे चबूतरे में 63 वें वर्ष में राम नाम सप्ताह यज्ञ आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। राम नाम सप्ताह यज्ञ के सातवे दिवस जांजगीर-चांपा विधायक ब्यासं कश्यप, भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय, वहीं छठवे दिवस नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, पूर्व पार्षद अजीत गढ़वाल, अनिल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने श्रीराधा-कृष्ण के चरणों में पूजा-अर्चना कर श्रीराम नाम जाप का रसपान किये। अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ में जिले सहित अन्य जिले से कीर्तन मण्डली बड़ी संख्या में पहुंची। यज्ञ के सातवे दिवस कीर्तन मण्डली कुरी, कीर्तन मण्डली टुण्ड्रा द्वारा मनमोहक श्रीकृष्ण राधा, हनुमान, श्रीराम-सीता झांकी के साथ राम नायक के गायन प्रस्तुत किये। 25 नवम्बर को हवन, सहस्त्र धारा, ब्राम्हण भोज के साथ अखण्ड नाम सप्ताह यज्ञ का समापन हुआ।