
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने आज यानी 11 मार्च को एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं पार्टी अध्यक्ष और उनके पति लालू प्रसाद यादव ने विक्ट्री साइन दिखाया। वहीं, इस बीच तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इन पांच में से तीन महिलाएं हैं।













