
कोरबा। शरीर पर राम नाम लिखने के साथ हमेशा भक्तिभाव में लगे रहने वाले रामनामी समाज की उपस्थिति जिले में काफी संख्या में है। गीतांजलि भवन में आज शाम 4 बजे इनका सम्मान रामनामी सम्मान समारोह से किया जाएगा। संयोजक संतोष खरे ने बताया कि राम जन्मभूमि का मंदिर निर्माण के साथ ऐसे संदर्भों को याद किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह आयोजन आज होना है।



























