रामपुर से फुलसिंह तो कटघोरा में पुरूषोत्तम पर कांग्रेस ने जताया भरोसा

कोरबा। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए फूलसिंह राठिया, कटघोरा विधानसभा के लिए मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं पाली-तानाखार विधानसभा के लिए श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को प्रत्याशी बनाया गया है।
पाली-तानाखार के कांग्रेस विधायक मोहितराम केरकेट्टा की टिकट काटी गई है जिसके कयास शुरू से ही लगाए जा रहे थे। वहीं रामपुर विधानसभा से टिकट के लिए जोर लगा रहे पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर और उनके पुत्र मोहिन्दर को टिकट नहीं मिली है।
कोरबा विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व में ही विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है । पाली तानाखार विधायक केरकेटा का टिकट कटने से काफी नाराज है। और बगावत के मुड में है यदि श्री केरकेट्टा बगावत कर चुनाव मैदान में उतरते है तो पार्टी प्रत्याशी दुलेश्वरी के लिए डगर कठिन हो जाएगी।

RO No. 13467/11