रामभक्ति में डूबा नगर, छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

कोरबा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हो रही है। इसके लिए 5 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। प्राण प्रतिष्ठा से एक महीने पहले ही देश भर में विभिन्न कार्यक्रम समाज की ओर से किये जा रहे हैं। हर कहीं रामभक्ति के एक से बढक़र एक उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। कोरबा नगर में आज गायत्री विद्यालय रानीरोड के छात्र-छात्राओं ने भगवा ध्वज और ढोल नकाड़े के साथ प्रभातफेरी निकाली।

RO No. 13467/11