राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

बिलासपुर, 01 सितम्बर । माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत। कंप्यूटर साइंस के एक विद्यार्थी को प्लेसमेंट में 48 लाख का पैकेज मिला है, अमेरिका के कई मल्टीनेशनल कंपनी से अभी और भी चर्चाएं जारी है आगामी वर्षों में एक करोड़ तक पैकेज संभव है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, कलेक्ट संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के शहर आगमन पर बिलासपुर पुलिस की दो सौ से अधिक महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों में 12 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के आगमन पर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। निर्धारित समय पर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने तय जगह पर तैनात रहेंगे, जो आने जाने वाले राहगिरों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के शहर आगमन पर बिलासपुर पुलिस की दो सौ से अधिक महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों में 12 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के आगमन पर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। निर्धारित समय पर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने तय जगह पर तैनात रहेंगे, जो आने जाने वाले राहगिरों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

RO No. 13467/11