
कोरबा। मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल गेवरा आगमन हो रहा है। वें आफिसर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें। जिला अध्यक्ष विरेन्द्र राठौर ने बताया कि अनुराग चंद्रवंशी के द्वारा सभी प्रदेशो में जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। वें हर प्रदेश में जाकर बैठक ले रहे है। आम जनता को कानून के संबंध में जानकारी नही होने से शोषण का शिकार हो जाते है। उन्हें शोषण से बचाने यह जागरूकता अभियान चल रहा है। इस बैठक के बाद सभी जिलाध्यक्ष अपने -अपने क्षेत्र कार्य करेगें।




















