राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

कोरिया बैकुंठपुर। गत 25 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के संरक्षण में शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक आयोजक मण्डल एवं निर्णायक मण्डल द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र का पूजन किया गया उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया निर्णायक दल द्वारा सम्पूर्ण जिले से आये हुए बाल वैज्ञानिकों की परियोजनाओं का गहन परीक्षण किया जिनमें से वरिष्ठ वर्ग की कु ममता राजवाड़े शा आ कन्या उ मा वि बैकुण्ठपुर,कु अंकिता काशी शा उ मा वि सोनहत अनिकेश साहू शा स्वामी आत्मानंद विद्यालय बुडार एवं कनिष्ठ वर्ग से कु शीतल कश्यप शा आ कन्या उ मा वि बैकुण्ठपुर एवं अनीश राजवाड़े शा हाई स्कूल शर्डी बाल वैज्ञानिकों की परियोजनाएं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित की गई मुख्य अतिथि द्वारा राज्य स्तर हेतु चयनित बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चालीस विद्यालयों के अस्सी बाल वैज्ञानिक एवं चालीस मार्गदर्शक शिक्षकों ने भाग लिया सभी बाल वैज्ञानिकों को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना जिला समन्वयक हरिकान्त अग्निहोत्री द्वारा दी गई आयोजन में निर्णायक मण्डल के सदस्य डा वरुण कुशवाहा सहायक प्राध्यापक श्रीमती रंजना सिंह व्याख्याता केंद्रीय विद्यालय बैकुण्ठपुर राजीव जायसवाल नरेंद्र कुमार पाल नारेन्द्र प्रसाद दुबे धर्मेन्द्र सिंह पूर्णिमा जायसवाल प्रीती श्रीवास्तव कविता सोनवानी एवं आयोजन मण्डल में राजेश पाण्डेय सुनील कुमार मिश्रा के विशेष योगदान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

RO No. 13467/11